‘बीइंग ए प्रोफेशनल इकोनॉमिस्ट’ विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित स्थानीय आई. बी. (पी जी) महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘बीइंग ए प्रोफेशनल इकोनॉमिस्ट’ रखा गया जिसके मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र से अर्थशास्त्र विभाग के चेयरपर्सन डॉक्टर अशोक चौहान रहे। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने मुख्य वक्ता का स्वागत तुलसी का पौधा देकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान में भाग लेने से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में विकास होता है तथा ज्ञान को बढ़ावा मिलता है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रोफेसर हिमांशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों की विषय में रुचि बढ़ती है। मुख्य वक्ता डॉक्टर अशोक चौहान ने अपने व्याख्यान में एक प्रोफेशनल के गुण बताए और कहा कि अर्थशास्त्री आज बड़ी-बड़ी कंपनियों में लागत विश्लेषण, निर्यात कार्यकारी, मांग के अनुमान, एक्चुअरियल साइंस में व विभिन्न अनुसंधान संस्थानों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस व्याख्यान में अर्थशास्त्र के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में अर्थशास्त्र विभाग से सुखजिंदर सिंह ने मुख्य वक्ता व सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस आयोजन में मार्केटिंग विभाग से डॉक्टर पूनम मदान ने शिरकत की और गैर शिक्षित कर्मचारी टिंकू, गणेश और पूजा का अहम योगदान रहा।

Comments