गणेशोत्सव पर “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से गूंजा प्रांगण
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गणेश उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात बच्चों ने गीत नृत्य प्रस्तुत करके भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। बच्चों के मनमोहक नृत्य देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए और “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने सभी को गणेश के जन्मोत्सव की बधाई दी और कहा कि भगवान गणेश बुद्धि और समृद्धि के दाता हैं अतः सभी को भगवान गणेश की आराधना करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को भगवान गणेश से प्रेरित होकर बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता उनके चरणों में ही तीनों लोक हैं।

Comments