Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री मोदी सबके संतुष्टिकरण करते है ना की तुष्टि करण: संजय

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 28 जून ,देश तभी आगे बढ़ेगा जब सभी वर्गो का विकास होगा ऐसी योजनाएं लागू हो जिसमें किसी के साथ भेदभाव ना हो । प्रधान मंत्री मोदी यही कर रहे है।उनकी योजनाओं में सबको बराबर लाभ मिलता है ।किसी के भी साथ क्षेत्र,जाति ,लिंग अथवा धर्म के आधार पर कोई भेदभाव ना हो।
पूर्व की सरकार ऐसी योजनाएं लाती थी जिनसे कुछ वर्गों का भला होता था और अधिकतर वंचित रह जाते थे ।ये घोर तुष्टिकरण होता है मोदी किसी का भी तुष्टिकरण नही करते अपितु सबका संतुष्टि करण करते है ताकि समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल सके। ये शब्द सांसद संजय भाटिया ने वैश्य कालेज में लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहे।
कार्यक्रम के आरंभ में भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम के संयोजक जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर किवाना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शाल भेंट कर सांसद संजय भाटिया तथा जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता का स्वागत किया ।
जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी सारी कल्याणकारी योजनाएं सबका साथ सबका विकास के दृष्टिकोण कोण से लागू करते है । उनकी योजनाओं में किसी के साथ भी किसी जाति, धर्म,लिंग अथवा क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं होता । हाईवे का निर्माण हो,सड़कों का जाल हो, रेलवे का विद्युतीकरण हो,वंदे भारत ट्रेन हो, किसान सम्मान निधि हो।किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता देश के सभी वंचितों को वरीयता दी जाती है। डा अर्चना ने की कोरोना विरोधी वैक्सीन का लाभ अमीर गरीब सबको समान रूप से मिला तभी देश उस महामारी से बच पाया।
सम्मेलन में लाभार्थियों ने अपने अनुभव सुनाए किस तरह केंद्र की योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आए। प्रधान मंत्री आवास योजना से घर के मालिक बनने,आयुष्मान योजना ने जाने कितने लोगो की जान बची।। महिला लाभार्थियों ने बताया की हर घर नल से जल,हर घर शौचालय तथा उज्जवला योजना कैसे उनका जीवन सुगम हुआ।
मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सम्मेलन संयोजक एवं जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर किवाना ने किया।

Comments