वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन.
BOL PANIPAT : सब्जी मण्डी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डी.एन बतरा हस्पताल से डा. देवेन्द्र बतरा एवं डा. नीरू बतरा तथा अरूण सेठी व वरूण सेठी परिवार सहित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का सम्मान समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि डा. देवेन्द्र बतरा ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के बीच आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वे युवाओं के बीच आ गए हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि यह उनका ही योगदान है जो आज हम एक समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हैं। समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी ने आए हुए अतिथियों और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। मंच संचालन वेद बांगा व महामंत्री ओम ढींगड़ा ने किया। इस अवसर पर उपेन्द्र दुआ, बलजीत राय, डा. रमेश चुघ, इन्द्र सिंह रेवड़ी, मनोहर रेवड़ी, पुरूषोत्तम शर्मा, अशोक नारंग, राकेश गोयल, एम.एल. पाहवा, नरेन्द्र गोयल, एम.एल. शाही, अशोक अरोड़ा, श्रीराम कत्याल, ईश्वर शर्मा, हरीश खुराना, एस.डी. आहुजा, सुभाष ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

Comments