Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर ही पानीपत  की हर आंख को रोशन कर सकते हैं : प्रमोद  विज

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 30, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में आंखों की रोशनी सबको मिले इसके लिए सारे पानीपत को एकजुट होना पड़ेगा उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं एवं सुप्रसिद्ध विचारक राजेश गोयल ने  कहे  अभी पुरबिया घाटी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जिओ गीता पानीपत व  सबको रोशनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य अस्पताल पानीपत में आयोजित नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन कैंप में बोल रहे थे उन्होंने कहा कि नेत्र शिविर लगाना एक प्रारंभिक दौर है आज समाज में यह गहन आवश्यकता है कि जो लोग बिल्कुल नहीं देख पा रहे हैं उनके लिए सारा पानीपत मिलजुल कर एक साथ विचार करें पानीपत के विधायक प्रमोद  विज ने कहा कि  की सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर ही पानीपत  की हर आंख को रोशन कर सकते हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध  आयातक राजेश गर्ग ने कहा की पानीपत की धरती पुण्य और सेवा कर्म की धरती है हम सब मिलकर यह रोशनी धरती पर ला सकते हैं
सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतबीर गोयल एवं कैंप संयोजक मेघराज गुप्ता ने कहा की जो लोग नियमित रूप से आंखों की जांच नहीं करवा पा रहे हैं एवं उन्हें पता ही नहीं है कि उनकी आंखें किस रोग से ग्रसित हैं यह कैंप उनके लिए भी लाभकारी है जिओ गीता पानीपत के विभु पालीवाल एवं अंकुश बंसल ने कहा की लगभग 450  मरीजों ने अपनी आंखों की जांच इस कैंप में कार्रवाई उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में है इन मरीजों के ऑपरेशन के पश्चात प्रयास किया जा रहा है कि  गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पवन उपस्थिति में इन सब मरीजों को दृष्टि आशीर्वाद दिलवाया जाए
सबको रोशनी फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक विकास गोयल ने कहा की लगभग 50 मरीजों की सर्जरी इस कैंप के माध्यम से की जा रही है पर आवश्यकता यह है कि पानीपत के  जिस घर में भी मोतियाबिंद का  रोगी  हो उसे हम रोशनी प्रदान करें कैंप के संचालन की व्यवस्था नवीन वर्मा ने संभाली सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा.डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गुप्ता डॉ केतन मेहता डॉक्टर शालिनी डॉक्टर विजेंद्र हुड्डा राम मेहर ने अपनी सेवाएं इस कैंप में  प्रदान की

Comments