Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पेड़ों पर झूले सावन की फुहार – मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्यौहार।


BOL PANIPAT : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला विंग जिला पानीपत की महिलाओं ने तीज का त्योहार बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने शिरकत की तथा उन्होंने भी बताया कि उन्होंने बताया कि किस तरह समाज को एकजुट होकर चलना चाहिए और त्योहारों का आनंद उठाना चाहिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश महामंत्रीमनीष अग्रवाल यमुनानगर से आई और कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पानीपत की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया.

जिला अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि तीज का त्योहार अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है सावन के महीने में शिवजी और पार्वती जी की पूजा की जाती है माता पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए 108 बार कठोर तप किया और शिव जी ने दर्शन दिए इस प्रकार शिव पार्वती का विवाह हुआ पूरी नॉर्थ इंडिया में CA के एग्जाम में फर्स्ट आई पानीपत की अंजली गोयल को भी सम्मानित किया गया अभी मैसेज किया कि हमारे समाज की लड़की पूरे नॉर्थ इंडिया में फर्स्ट आई है. कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा अध्यक्ष संदीप जिंदल और राजेश गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की संयोजिका सीमा अग्रवाल के साथ-साथ रेनू मित्तल सपना सिंघल सरिता गोयल रही. उन्होंने लगभग 1 महीने पहले से कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी थी समाज की महिलाओं ने नए नए ड्रेस खरीदी मेहंदी लगवाई चूड़ियां खरीदी अब बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भारी संख्या में महिलाएं तीज का त्यौहार मनाने के लिए इकट्ठे हुई महिलाओं ने बहुत से गेम खेले नाचे गाए कार्यक्रम में शिव जी पार्वती जी के ऊपर बहुत से क्वेश्चन की गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया बहुत सारी गेम खेले गई. जहां महिलाएं बहुत खुश हुई और बहुत एंजॉय किया. कार्यक्रम में किरण जिंदल नीतू गर्ग अनीता गर्ग कविता कंसल रेखा गुप्ता अनुराधा अग्रवाल पारूल गर्ग रिया बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रही।

Comments