Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित स्थानीय आई.बी.पीजी महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए  निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस भाषण प्रतियोगिता का विषय वर्तमान  भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार रखा गया जिसमें कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस प्रकार की  प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों  के व्यक्तित्व में विकास होता है ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।  प्रोफ़ेसर रीना व प्रोफेसर लीना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। गतिविधि का संचालन प्रोफ़ेसर सुखजिंदर सिंह ने किया।

 इसी कक्षा के 13 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कीर्ति शर्मा, द्वितीय स्थान मोहित, तृतीय स्थान  हिमांशी तथा मानसी ने प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से  विद्यार्थियों की विषय में रुचि बढ़ती है उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति सचेत रहें और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे।

Comments