Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत जाटल रोड स्थित वार्ड 18 समस्त ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के अंतर्गत आईडी मॉडर्न स्कूल जाटल रोड में हवन किया गया। तत्पश्चात बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा साथियों ने हिस्सा लिया।

बाइक रैली में भाजपा नेता पंकज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। युवा साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाइक रैली जाटल रोड से होती हुई संजय चौक ,गोहाना मोड़ ,फ्लाईओवर से होती हुई भगवान परशुराम धर्मशाला संजय कॉलोनी समाप्त हुई। रैली में करीब 500 मोटरसाइकिल सवार शामिल रहे। युवा नेता पंकज शर्मा ने सभी साथियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

सभी साथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी!इस अवसर पर चाँद भाटिया,युवा अध्यक्ष अंकुर पंडित, अमन शर्मा, आशीष शर्मा,अक्षय शर्मा, मास्टर कवर भान शर्मा,नरेश शर्मा,सुभाष शर्मा,राकेश पूनिया,मोनू रावण, अंशुल शर्मा, नीरज शर्मा, योगेश शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, भगवत् दयाल शर्मा,सतबीर शर्मा,कंवर भान शर्मा, दयानंद शर्मा, संजीव भारद्वाज,राममेहर शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, जेपी गौड़, दिवाकर मेहता,कुलविंदर, संजय सैनी,संजय शर्मा व अन्य साथी मौजूद रहे।

Comments