जीरो वेस्ट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया
BOL PANIPAT : 13 मार्च, पानीपत, आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज के 11 वार्ड स्थित उप सेवा केंद्र की ओर से जीरो वेस्ट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरके सिंह कमिश्नर नगर निगम पानीपत, अध्यक्षा रही अवनीत कौर, मेयर पानीपत और अतिथि विशेष के रूप में रविंदर फुले डिप्टी मेयर पानीपत उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी स्मृति बहन के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बीके पूनम, बबैल सेवाकेंद्र इंचार्ज पधारे और साथ ही स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2022 के चेयरमैन प्रवीण और कविता कादियान भी उपस्थित रहे।
बतौर मुख्य अतिथि मेयर अवनीत कौर ने कहा कि अपने घर में गीले कूड़े को अलग और सूखे कूड़े को अलग डस्टबिन में रखें। ऐसे घर में ही कमपोस्ट करके खाद बनाया जा सकता है। फिर उस खाद को अपने घर के पेड़ पौधे व गमलों में डाले।
उन्होंने कहा खाद तैयार करने की यह बहुत ही आसान विधि है, इसको कोई भी आसानी से सीख सकता है. यह सुनकर पूरी सभा ने हाथ खड़े करके इस बात को स्वीकारा और सभी ने मिलकर नारा लगाया- हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ हो शहर हमारा
ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने बताया कि तन को स्वच्छ करने से पहले अपने मन को स्वच्छ करना होगा और मन को स्वच्छ करने के लिए सर्वप्रथम अपने अंदर सत्य ज्ञान को आत्मसात करें। बीके स्मृति बहन, 11 वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ने सभी को परमात्मा अनुभूति का अभ्यास कराया एवं आए हुए मेहमानों का शब्दों के माध्यम से आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में रविंदर फुले व आरके सिंह सहित अन्य सभी वक्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं रखी. इस मौके पर केशव जताना, बीके तीरथ, प्रमोद सैनी, बीके नीलम, बीके नेहा, बीके सविता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन बीके विनोद भाई ने किया

Comments