आर्य केंद्रीय सभा के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक तथा धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह.
BOL PANIPAT : 26 अगस्त, आर्य समाज पटेल नगर में आर्य केंद्रीय सभा ने पूरी श्रद्धा पूर्वक तथा धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह मनाया. सर्वप्रथम वैदिक विद्वान ब्रिज किशोर शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रों से आहुति दिलाकर यज्ञ करवाया. सरिता आहूजा सुशील आहूजा राज रानी किशोर कुमार डावर परिवार सुमन व जय भगवान मुख्य यजमान रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ ललित मलिक एवं अन्नू मलिक ने ध्वजारोहण कर के किया. दिल्ली से आये सतीश सत्यम एवं साथी ने अपने मधुर भजनों व उपदेशों से समाँ बांधा. वैदिक विद्वान श्री सतीश सत्यम जी ने हमे जन्माष्टमी के बारे में बताया तथा सब को श्री कृष्ण जी जैसा आदर्श अपने जीवन में अपनाने को कहा उन्होंने कहां की योगी राज श्री कृष्ण जी महाराज का जीवन निष्कलंक था उन्होंने जीवन पर्यन्त कोई पाप नहीं किया.विशिष्ठ अतिथि के रूप में सरिता आहूजा सुशील आहूजा रही सम्मानित अतिथि हेम राज वर्मा (प्रधान पटेल नगर पार्क सोसाइटी )रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज पटेल नगर के प्रधान श्री भारत भूषण नागपाल जी ने की. मंच संचालन धीरज कपूर ने किया ।
अस्वस्थता के चलते आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान आत्म आर्य के समरोह में ने पहुंच पाने के कारण पूरे समारोह की जिम्मेदारी निभाते हुए सभा की कार्यकर्ता प्रधान बेला भाटिया ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया और बताया कि आर्य केंद्रीय सभा पूरी निष्ठा से स्वामी दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाती रहेगी
शारदा बरेजा आत्म बरेजा छौकर ज़ी सुरेश आहूजा कमलेश लिखा कमलेश कथूरिया बाहरी, संजीव मखीजा रजिंदर ज्योति अरोड़ा दीवान चंद आहूजा बलराज एहलाबादी, मनोचा जी हंस राज बजाज सन्दीप आर्य वीरेंद्र आर्य भूपिन्दर आर्य कविता माखीजा वीरेंद्र शिंगला गुलशन नंदा ईश्वर चौधरी कांता नागपाल कविता भाटिया आदि उपस्थित रहे।

Comments