Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


मतलौडा महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 07 अक्टूबर।  स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय  प्राचार्य डॉ संदीप कंधवाल के आदेशानुसार दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।  प्राचार्य द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्राचार्य  ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने व्यक्तित्व विकास एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।  कार्यक्रम में  कविता वाचन , भाषण, पोस्टर, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें छात्राओं की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही और छात्राओं ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी मंजु रानी शर्मा द्वारा किया गया।

Comments