श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया
BOL PANIPAT , 6 जुलाई। नेहरू युवा केंद्र द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी पानीपत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे लोकसभा सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया ने कहा कि हमें समय समय पर रक्त दान करते रहना चाहिए। आपका दिया हुआ रक्त थेल्सीमिया के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है और आपका दिया हुआ रक्त किसी भी जरूरतमंद को जीवनदान प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद शरीर खून की कमी को पूरा करने में जुट जाता है। जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ज़्यादा बनती हैं,और आपकी सेहत में भी सुधार आता है। अगर आप नियमित रूप से रक्तदान करते रहते हैं,तो इससे आपके शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती। जिससे आपका शरीर कुछ खास तरह के कैंसर के जोखिम से भी बच सकता है। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी स्नेह लता एवम लेखाकार सहायक कु.कनिका त्रिपाठी ने किया। युवाओं को डोनर सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

Comments