Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “ब्रेन टीजर” प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई. बी.  स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बी.ए. तृतीय वर्ष के अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए “ब्रेन टीजर” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 45 प्रश्न पूछे गए जिसमें से कुछ प्रश्न अर्थशास्त्र विषय से , कुछ करंट अफेयर्स और रीजनिंग से संबंधित थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया।उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बिना हार जीत की भावना के पूर्ण उत्साह से ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं को रोचक एवं प्रभावी बनाती है।प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- रोशनी ने प्रथम स्थान, पूजा ने द्वितीय तथा विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का संचालन प्रो. लीना आर्य ने किया।  विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments