Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


 कॉलेज स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी महाविद्यालय पानीपत में  कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ  के तत्वाधान में एक  कॉलेज स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस   प्रतियोगिता का  मुख्य विषय राइट ऑफ डिसएबल पर्सन, चाइल्ड मैरिज, रैगिंग हाइजीनिक एंड जनरल अवेयरनेस ” रहा । इस प्रतियोगिता में,  कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थियों द्वारा अपना प्रदर्शन दिया गया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  जसप्रीत बीकॉम फाइनल ईयर,द्वितीय स्थान जय गहलोत बीकॉम प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान अनुराधा बी. ए. प्रथम वर्ष वह सांत्वना पुरस्कार सनी बी बी ए  प्रथम वर्ष द्वारा प्राप्त किया ।  इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर उनको बधाई देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों को कानूनी प्रकोष्ठ के इन विषयों से संबंधित जानकारी होने की उन्हें बहुत आवश्यकता है । उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान अपने सभी नागरिकों के लिए समानता, स्वतंत्रता, न्याय व गरिमा सुनिश्चित करता है और स्पष्ट रूप से यह विकलांग व्यक्तियों में एक संयुक्त समाज बनाने का प्रयोग डालता है ।इसके अलावा रैगिंग जैसे अमानवीय  व्यवहार को समाप्त करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम लागू किए गए हैं। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की अध्यक्षा  डॉ. पूनम   मदान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होता है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हौसले की प्रशंसा की । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ.  निधि, प्रो. करुणा सचदेवा, प्रो. रितिका जताना, प्रो. सुखजिंदर सिंह, प्रो. रेखा शर्मा का मुख्य योगदान रहा ।

Comments