Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


“अवेयरनेस ऑफ लीगल राइट्स अबाउट द इश्यूज ऑफ़ मैन एंड वूमेन “विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज जीटी रोड स्थित स्थानीय आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में वीमेन सेल और लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया जिसका विषय “अवेयरनेस ऑफ लीगल राइट्स अबाउट द इश्यूज ऑफ़ मैन एंड वूमेन “था। यह कार्यक्रम कला संकाय के सभी विद्यार्थियों के लिए किया गया था जिसमें एडवोकेट नेहा गुप्ता मुख्य वक्ता रही । उन्होंने विद्यार्थियों को सेक्सुअल हरासमेंट, डोयरी सिस्टम,अरेस्टेड पर्सन प्रिजनर से, संबंधित, वूमेन लीगल राइट अंडर 160 सीआरपीसी की जानकारी दी। मुख्य वक्ता को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने  कहा कि  विधिक जागरूकता से आशय जनता को कानून से सम्बंधित सामान्य बातों से परिचित करें और उनका सशक्तिकरण करना है।  कानूनों के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ती है और विभिन्न महिलाओं से संबंधित कानूनों के तहत प्रदान किए गए कानूनी अधिकारों  के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके। वीमेन सेल की  प्रभारी डॉ.  किरण मदान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विधिक शिक्षा हमें यह सिखाती है कि विधिक नियमों को किस प्रकार प्रयोग करना चाहिए वही पर डॉ. पूनम मदान लीगल लिटरेसी सेल की प्रभारी ने  विद्यार्थियों को अपने अधिकारों का उचित प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर मंच संचालन प्रोफेसर रेखा शर्मा ने किया । कार्यक्रम के अंत में डॉ. निधि मल्होत्रा  ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम मे डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि मल्होत्रा, प्रो. रेखा शर्मा और प्रो. राहुल उपस्थित रहे।

Comments