Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


हरिनाम संकीर्तन/होरी महोत्सव एवं नंद महोत्सव का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 5 मार्च, दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड के तत्वावधान में आज हुडा सैक्टर 25 स्थित रघुनाथ धाम में भागवत सप्ताह के चौथे दिन हरिनाम संकीर्तन, होरी महोत्सव एवं नंद महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार से पधारे भजन गायक नरेश सहगल और विक्की छाबड़ा ने श्री राधा कृष्ण के सुन्दर भजन ‘हेरी सखी मंगल गाओ री’, कौन मारी पिचकारी मेरी साड़ी बिगड़ गई, नंद लाला प्रकट भये आज बृज में लड्ुआ बटे गाकर वातवारण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर  भागवत कथा प्रवक्ता पं0 रामेश्वर शास्त्री, रमेश माटा, तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, किशोर अरोड़ा, किशन शर्मा, कैलाश नारंग, धीरज बांगा, संदीप दुआ, आदि उपस्थित थे।

Comments