Friday, August 21, 2026
Newspaper and Magzine


दौड़िए सेहत के संग, नशा और एचआईवी से मुक्त हो हमारा हरियाणा.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 21, 2026 Tags: , , , ,

आर्य कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय मैराथन का सफल आयोजन

BOL PANIPAT : शुक्रवार 21 अगस्त 2026 युवा शक्ति को सही दिशा देने और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आर्य पीजी कॉलेज की रेड रिबन इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त व एचआईवी जागरूकता’ विषय पर एक भव्य जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन किया गया। इस जागरूकता मैराथन में पानीपत जिले के पांच प्रमुख महाविद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संदेश में कहा, “आज के समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रखना और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल और दौड़ न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता भी लाते हैं। आर्य कॉलेज हमेशा से युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी रहा है।”

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई।

दौड के परिणाम इस प्रकार रहे।

 लड़कों की दौड़ | प्रथम | निशांत | आर्य कॉलेज |

 द्वितीय | तनीष | आर्य कॉलेज |

 तृतीय | शुभम | राजकीय महाविद्यालय, इसराना |

 लड़कियों की दौड़ | प्रथम | रीतिका | आर्य कॉलेज |

 द्वितीय | ऋतु मान | राजकीय कन्या महाविद्यालय, मतलौडा |

तृतीय | खुशबू | आर्य कॉलेज |

सांत्वना पुरस्कार से नवाजे गए खिलाड़ी

शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

  विकास (आर्य कॉलेज)

 मोहित (आई.बी. कॉलेज)

 मुस्कान (आई.बी. कॉलेज)

 काजल (आई.बी. कॉलेज)

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. विजय सिंह, डॉ. राजेश टूर्न, प्राध्यापिका खुशबू वर्मा, रजनी देवी, प्राध्यापक सुरजीत और सुमित सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सभी अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments


Leave a Reply