एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय के रसायन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया | 6 जून को बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के 25 विद्यार्थियों ने डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. सिमरन, एल. ए. नवीन के निर्देशन में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रसायन विभाग की रिसर्च लैब, आई ओ एम बीम सेंटर, कृष्णा संग्रहालय और श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में भ्रमण किया |
विद्यार्थियों ने एन.एम.आर. न्यूक्लियर मैग्नेटिक रिजोनेंस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की | कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के रसायन विभाग चेयरमैन प्रोफेसर नीरा राघव ने विद्यार्थियों को रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया और एक बेहतर भविष्य बनाने की प्रेरणा दी | आई ओ एम बीम सेंटर की कार्यप्रणाली को भी विद्यार्थियों ने विस्तृत ढंग से समझा |
तत्पश्चात विद्यार्थियों ने कृष्णा संग्रहालय में भ्रमण किया और ऐतिहासिक कलाकृतियों का दर्शन किया। विद्यार्थियों ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भी बड़े उत्साह से दर्शन किए । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह के भ्रमण बच्चों के कंप्लीट डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी है | रसायन विभागाध्यक्षा ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं |
इस पूरे एजुकेशन ट्रिप का विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया | अंत उनके जीवन में एक और कभी न भूलने वाली कॉलेज की याद जुड़ गई ।

Comments