Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


मदर्स  डे के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. महाविद्यालय में मदर्स  डे (08.05.2022)  के उपलक्ष्य में संस्कारशाला क्लब एवं एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी इकाई के द्वारा ऑनलाइन कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय रहा ” अपनी माँ के साथ कुछ यादगार पल “. जिसका मुख्य उद्देश्य  मातृ दिवस  के माध्यम से विद्यार्थियों के भावनात्मक पक्ष को समझना और आज का युवा क्या माँ बाप के त्याग और समर्पण की कद्र करता है यह देखना था । महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर इस प्रतियोगिता  में  हिस्सा लिया और अपनी रचनाओं से इस दिन को और खास बना दिया  । प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा और कहा की हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। उन्होंने कहा की  विद्यार्थी  घर पर रहकर अपनी मां के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए मां से उनके बचपन की बातें पूछ सकते हैं। उनसे जान सकते हैं कि उनका बचपन कैसा बीता, उनके बारे में और बेहतर आप इस दिन जान सकते हैं। जब आप अपनी मां के साथ पुरानी यादों को याद करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा। डॉ अजय गर्ग ने संस्कारशाला क्लब , एन.सी.सी और एन.एस.एस. इकाई को इस आयोजन के लिए बधाई दी I डॉ गुरनाम सिंह  ,  हिंदी विभाग एवं प्रो रेखा शर्मा , अंग्रजी विभाग  ने  निर्णायक मंडल  की भूमिका का निर्वाह किया I 

श्रेष्ठ रचनाएँ इस प्रकार रही :

1.     आँचल शर्मा , बी.सी.ए प्रथम वर्ष

2. कशिश , बी.सी.ए प्रथम वर्ष  

3. श्रुति , बी. ए द्वितीय वर्ष 

                   संस्कारशाला क्लब, एन.सी.सी और एन.एस.एस. इकाई के विद्यार्थियों ने अपनी मां के साथ सेल्फी भी शेयर की , जिसको  मिला कर क्लब के विद्यार्थी कशिश , बी.सी.ए द्वितीय  ने कोलाज तैयार किया  और उसको   कॉलेज की वेबसाइट पर डाला गया I क्लब के संयोजक  प्रो. अश्वनी  गुप्ता ने बताया की विजेताओं की रचनाओं को कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन “इन्द्रगुंजन” में प्रकाशित किया जायेगा और  इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सब का धन्यवाद किया I एन.एस.एस प्रभारी डॉ. जोगेश ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को इ-सर्टिफिकेट उनकी मेल पर भेज  दिए जायेंगे  I एन.सी.सी प्रभारी प्रो राजेश कुमार ने मदर्स  डे  को स्पेशल बनाने के लिए सब का धन्यवाद किया I इस अवसर पर संस्कारशाला क्लब , एन.सी.सी एवं एन.एस.एस. इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे I

Comments