Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ. सतवीर सिंह ने पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में यूथ रेड क्रॉस एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त  तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने पौधारोपण कर  इस कार्यक्रम की शुरुआत की | उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सभी जीव- जंतुओं के लिए बहुत ही आवश्यक है | ऑक्सीजन के बिना किसी भी प्राणी में सांस का संचार नहीं हो सकता और आज विश्व भर में प्रदूषण का स्तर निरंतर  बढ़ रहा है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए| पेड़ एक ऐसा जरिया है जो दिन-रात कार्बन- डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन का संचार करते हैं| इस कार्यक्रम के चलते यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ जोगेश ने बताया कि यूथ रेड क्रॉस के सभी स्वयंसेवको ने अपने घरों व आसपास के पौधारोपण किए | उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत “सांसे हो रही हैं कम ,आओ वृक्ष लगाए हम”के नारे के साथ हुई | हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे वातावरण को हरा-भरा बनाए रखते हैं तथा ऑक्सीजन भी प्रदान करते है | पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती|उन्होंने कहा कि आज का वातावरण प्रदूषण से निरंतर बढ़ता जा रहा है और लगातार पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है इसलिए हम सभी को मिलकर  अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए| यह जिम्मेदारी केवल किसी एक नागरिक की नहीं है बल्कि पूरे समाज और पूरे विश्व की भी है| इस अवसर पर सहायक प्रो. डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. निर्मला, हिमांशी,डॉ. ज्योति गहलोत,रितु  मौजूद रहे |

Comments