Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अग्रेंजी विभाग द्वारा कराया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 11, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – 10 अक्तूबर 2022, आर्य पी.जी. कॉलेज के अंग्रेंजी विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के यूजी और पीजी के लगभग 200 विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्र और छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पांच राउंड हुए, जिसमें सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और साथ ही विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां भी मिलती हैं। इससे उनका मानसिक विकास होता है। प्रचार्य ने इस मौके पर अग्रेंजी विभाग के सभी विभागाध्यक्ष व स्टाफ को बधाई दी। प्रतियोगिता में टींम C ने प्रथम स्थान हासित किया। द्वितीय स्थान पर टीम B रही। वही तृतीय स्थान पर टीम A रही। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विजेता टीमों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डॉ. सोनिया सोनी, अनुराधा सिंह, डॉ. मीनल, प्राध्यापिका सुमन शिंगला, प्राध्यापक अकरम खान, ज्योति, एकता, श्रुती अग्रवाल समेत अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments