स्किन एवं हेयर केयर विषय पर एक विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में स्किल डेवलपमेंट कमेटी के संयोजक अजय पाल सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्किन एवं हेयर केयर विषय पर एक विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का आयोजन स्किल डेवलपमेंट कमेटी एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रेम हॉस्पिटल, पानीपत की प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ डॉ. रिनी शर्मा (MBBS, MD) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को त्वचा एवं बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से एक्ने (Acne), मेलास्मा (Melasma), पिग्मेंटेशन, डैंड्रफ (Dandruff), हेयर ब्रेकेज आदि समस्याओं के कारण, बचाव एवं उपचार के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए किन चीजों से बचना चाहिए और किन अच्छी आदतों को अपनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं वक्ता का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से निरंतर जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सही जानकारी और समय पर उपचार से त्वचा एवं बालों की अधिकांश समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अधूरी एवं अप्रमाणिक जानकारी लेकर उसका प्रयोग करने लगते हैं, जो कई बार हानिकारक साबित हो सकता है।
स्किल डेवलपमेंट कमेटी के संयोजक अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा इसे उनके व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से अच्छी आदतों को अपनाकर और सही जीवनशैली का पालन करके हम अपने जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बना सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन मिस शिखा जुनेजा ने अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया।
कार्यक्रम में डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, सहायक प्रो. पवन कुमार, डॉ. विक्रम कुमार, सहायक प्रो. कनक शर्मा, डॉ. चेतना नरूला, वाणिज्य विभाग से सहायक प्रो. राजेश बाला, रुहानी शर्मा, मनीत, मिस शालू तथा प्रेम हॉस्पिटल से धर्मा भी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने इस ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी व्याख्यान के लिए डॉ. रिनी शर्मा का धन्यवाद किया।

Comments