Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय  शिक्षक दिवस पर रामलीला मंचन का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at November 11, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT: मतलौडा 11 नवंबर(कविता)। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय  शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रामलीला मंचन का आयोजन किया।  जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर  भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  
 विभिन्न स्कूलों में विभिन्न दृश्यों पर रामलीला मंचन किया गया । जिसमें हनुमान-सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध एवं  शूर्पणखां -खर-दूषण वध दृश्यों का मंचन किया गया। अधिकारियों ने भी पर्यवेक्षण के दौरान दोनों दृश्यों का लुफ्त उठाया एवं बच्चों की शानदार प्रस्तुति की भरपूर प्रशंसा की ।
निपुण जिला संयोजक राकेश स्वामी ने बताया की रामायण व  इसके पात्रों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसके द्वारा विद्यार्थियों में  घट रहे  संस्कारों को वापस प्राप्त किया जा सकता है । इस अवसर पर  मुख्याध्यापक अमन कुमार , पवन जांगड़ा, संतोष जांगड़ा , मुकेश व सुनील  उपस्थित रहे।

Comments