Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


योग शिविर का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम : रतनमान

By LALIT SHARMA , in Business , at July 21, 2023 Tags: , , , , ,

महीने भर चले योग शिविर का हुआ समापन, भविष्य में भी इस तरह के योग शिविर का होगें आयोजन
योग शिविर में भाग लेने वाले 21 बुजुर्ग किसानों को किया सम्मानित

BOL PANIPAT : समालखा/पानीपत 21 जुलाई , भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एक माह तक चले नि:शुल्क योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गयसा। समापन समारोह की अध्यक्षता भाकियू के जिलाध्यक्ष सोनू मालपुरिया व प्रदेशध्यक्ष रतनमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय अनाज मंडी स्थित दीनबन्धु सर छोटू राम किसान भवन में योग शिविर का गत 21 जून से 21 जुलाई तक आयोजन किया गया। इस शिविर में 21 बृद्ध किसानों ने भाग लिया। समारोह में पहुंचने पर किसानों ने प्रदेशध्यक्ष रतनमान का पगड़ी व हरा पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। किसान नेता रतनमान ने सभी बुजुर्ग किसानों पगड़ी व धोती के साथ हरा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर योग शिविर में भाग लेने वाले बुजुर्ग भीम सिंह, राजेंद्र, प्रेम सिंह, बलवान डाहर ने कहा कि लगातार योगाभ्यास करने से हमे शारीरिक तौर पर लाभ हुआ है। शारीरिक अवस्था में काफी परिवर्तन महसूस कर रहे है। प्रदेशध्यक्ष रतनमान ने जिलाध्यक्ष सोनू मालपुरिया की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस तरह के योग श्वििर का आयोजन किया जाना अपने आप में सराहनीय कदम है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहने चाहिए। जिलाध्यक्ष सोनू मालपुरिया ने कहा कि बुजुर्गो की सेहत के लिए भविष्य में भी इस तरह के योग शिविर लगाने का सिलसिला जारी रहेगा।

28 को किसान भवन पानीपत में होगी मासिक किसान पंचायत

प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि आने वाली 28 जुलाई को किसान भवन पानीपत में प्रदेश स्तरीय मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सभी जिलाध्यक्ष व महासचिव का पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मासिक किसान पंचायत में कर्ज मुक्ति आंदोलन शुरू करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

भीम सिंह, लाखुबुआना, फतेह सिंह कुराड़, राजेंद्र सिंह आटा, प्रेम सिंह पानीपत, बलवान डाहर, रामस्वरूप कैमला, सतपाल बांध, बलवान फौजी, प्रेम सोताना, राजकुमार, हरजीत, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Comments