Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र और छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 6, 2024

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम और बी.बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्र और छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गतिविधियों और संरचनाओं से अवगत कराने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया और उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले 3 वर्षों में आप अपने प्रयासों  से मंजिल पा सकते हैं ।इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ . शशि प्रभा  ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अनुशासन के बारे में बहुत सी बातें विस्तार से बताई और महाविद्यालय में आने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को महाविद्यालय के आचार संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

डॉ किरण मदान ने परीक्षा नियंत्रक के तौर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मानदंडों से विद्यार्थियों का परिचय कराया । लाइब्रेरी में मौजूद पुस्तकों और सुविधाओं के बारे में विद्यार्थियों को  डॉ. प्रवीण ने विस्तार से बताया।

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष और समय सारणी कमेटी के प्रभारी डॉ . सुनित शर्मा जी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की समय सारणी के बारे मे बताया उन्होंने विद्यार्थियों के सम्मुख विस्तृत रूप से इस समय सारणी को प्रस्तुत किया और उन्होंने वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के बारे में भी जानकारी दी। प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई की संयोजक डॉ.अर्पणा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने वाली कंपनियों और पिछले सालों के प्लेसमेंट्स के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से प्रोफेसर कनक ने विद्यार्थियों को अवगत कराया।प्रोफेसर सोनिया ने Academic Bank of Credit जोकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का महत्वपूर्ण अंग है, के बारे में विद्यार्थियों को बताया। डॉ. सुनीता ढांडा ने विद्यार्थियों को कॉलेज में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें भाग लेने वाले छात्र और छात्राओं में से जो चयनित छात्र और छात्राओं को फिर Zonal Youth festival के लिए तैयार किया जाता है। एन.सी.सी. के अधिकारी डॉ. नरवीर जी ने विद्यार्थियों को एन.सी.सी. की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रोफेसर माधवी ने किया। वाणिज्य  और प्रबंधन विभाग के सभी प्राध्यापक डा. पूनम मदान, प्रो. अजय पाल, डॉ. ज्योति, प्रो. रूहानी, प्रो. निशा, प्रो. रूचिका, प्रो. मनीत, प्रो. रीतिका, प्रो.  करूणा, प्रो. निशा, प्रो. आकांशा,प्रो. जागृती, प्रो. आंचल, प्रो. हिमानी, इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का हौसला बढाया।

Comments