भाषण प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम
BOL PANIPAT : आर्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग दवारा संचालित हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में अंत: महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की, और साथ ही हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कॉलेज प्रबंधक समित के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने बधाई संदेश में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थियों इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेते रहना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा।कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी विभाग द्वारा संचालित हिंदी साहित्य परिषद हर वर्ष हिंदी दिवस के उपल्क्षय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाती है। 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उदेश्य विद्यार्थियों की तार्किक एवं रचनात्मक समझ का विकास करना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 31 अगस्त को काव्य पाठ प्रतियोगिता, 2 सितंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता और 3 सितंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।हिंदी विभाग के प्रा. विजय सिंह ने बताया कि हिंदी विभाग समय-समय पर हिंदी भाषा की दशा व दिशा को समृध करने के लिए अंत: महाविद्यालय व अंतर महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता रहता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रयोग व मंच पर आकर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की अह्म भूमिका इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह व हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. शालिनी ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू, द्वितयीय स्थान पर बी.एससी प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्पाजंलि व तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार बी.कॉम वोकेशनल द्वितीय वर्ष की छात्रा सुषमा और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांशु ने हासिल किया।इस अवसर पर प्राध्यापक गोपाल मलिक, प्राध्यापिका कविता मलिक समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments