Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at June 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 जून। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश व जिलास्तर पर सामाजिक, खेल, पर्यावरण, सांस्कृतिक गतिविधियां, विज्ञान आदि किसी रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे युवा व युवा संगठन से सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं और युवा संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन 5 अगस्त तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाए जाने हैं। सामाजिक, खेल, पर्यावरण, सांस्कृ तिक गतिविधियां, विज्ञान आदि किसी रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे युवा व युवा संगठन इन पुरस्कारों के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं।

युवा पुरस्कार जिलास्तर और प्रदेशस्तर पर दिए जाएंगे।  एक युवा के लिए व्यक्तिगत उपलब्धियां पिछले एक साल की और संगठनात्मक श्रेणी में युवा संगठन की विगत 3 साल की गतिविधियों को आधार माना जाएगा। जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुने जाने वाले युवा को 20000 रुपए की नकद राशि व संगठन को 30000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर चुने गए युवा को 40000 रुपए व संगठन को 75000 रुपए की राशि दी जाएगी

Comments