Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के बी.एस.सी ( भौतिक विज्ञान), बी.एस.सी.(जीव विज्ञान) एवं बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यतः विद्यार्थियों को महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों, संरचनाओं व पाठ्यक्रम से अवगत करवाने के लिए आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने किया| उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यह कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से संपन्न हैं और इस क्षेत्र का सर्वोत्तम नैक ग्रेडेड वाला कॉलेज है। यहां शिक्षा और अनुशासन के साथ साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए जाते हैं। जिसमे आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटराइज्ड पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जिम तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं |उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज में अत्याधुनिक, सुविकसित और पूरी तरह से सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाओं के बारे में भी अवगत कराया और छात्रों को यह भी सूचित किया कि महाविद्यालय समय-समय पर  गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए किताबें भी प्रदान करता है |  

डॉ. पूनम मदान , परीक्षा नियंत्रक  एवं विभागाध्यक्षा मार्केटिंग विभाग ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मापदंडों से विद्यार्थियों का परिचय कराया और बिना डर के अपनी परीक्षाओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया। भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्षा एवं  समय सारणी प्रभारी प्रो. सोनिया ने समय सारिणी के बारे में बच्चों को अवगत किया| प्लेसमेंट सेल की संयोजिका एवं विभागाध्यक्षा गणित विभाग डॉ.अर्पणा गर्ग ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि हमारी शिक्षा व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करती है | महाविद्यालय में स्थापित मेधा प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों का इस संबंध में मार्गदर्शन करती है। सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. सुनीता ढांडा ने बताया कि कैसे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता करते हुए विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सुंदर समाज बनाने में अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं। डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि हमारा खेल विभाग केवल प्रतियोगिताओं का ही नहीं बल्कि आपके शारीरिक , स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल के विकास का माध्यम भी है | आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल अकादमिक उपलब्धियां ही नहीं बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ भी आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में अहम् भूमिका निभाती है | प्रो. खुशबू ने एन.एस.एस के बारे में व डॉ. नरवीर ने एन.सी.सी की ओर से होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया जो विद्यार्थियों को अनुशासन , नेतृत्व व देशभक्ति की भावना को विकसित करने हुते एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है | विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के कैंप में भाग लेने का अवसर भी प्रदान करता है | इस मौके पर मंच संचालन डॉ. चेतना नरूला ने किया।  इस कार्यक्रम में डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. पवन कुमार, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता, प्रो. संगीता एवं सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Comments