आयु वर्ग 5 से 9(ग्रीन गु्रप) आयु वर्ग 10 से 16 वर्ष (व्हाईट ग्रुप के लिए) आयोजित होगी पेंटिंग प्रतियोगिता
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय बाल भवन में 4 मार्च को प्रात: 9:30 बजे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह पेंटिंग प्रतियोगिता आयु वर्ग 5 से 9(ग्रीन गु्रप) आयु वर्ग 10 से 16 वर्ष (व्हाईट ग्रुप के लिए) आयोजित होगी। इसमें एक ग्रुप में 10 विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इनके लिए प्रेंटिंग का विषय स्थानीय मार्केट, मरुस्थल में जीवन, खेल का मैदान, परिवार के साथ नाव चलाना और कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र का सीन, स्नो फॉल, वैवाहिक सीन, किसान इत्यादि विषय होंगे।
यैलो ग्रुप 5 से 10 साल तक के बच्चों के लिए जोकि मानसिक रूप से दिव्यांग विशेष बच्चों के लिए प्रतियोगिता होगी। वे इसमें मनचाही चीज की पेंटिंग बना सकते हैं जिसमें स्कूल, पार्क, घर से सम्बंधित हो सकती है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए रैड ग्रुप बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए बाल भवन स्थित कार्यालय में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूलों के अध्यापकों व बच्चों से अपील की कि वे अपने आवेदन तीन मार्च तक डीसीसीडब्ल्यूपानीपतऐटदारेटजीमेलडॉटकॉम पर भेज सकते हैं।

Comments