अवैध निर्माण को गिराने के मुद्दे पर 12 गांवों की पंचायत हुई.
– 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया . कमेटी सांसद संजय भाटिया से मिलेगी और न्याय की गुहार लगाएगी।
BOL PANIPAT : पानीपत के गांव उग्राखेड़ी में प्रशासन द्वारा मनोज बाबा द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिराने के मुद्दे पर रविवार को 12 गांवों की पंचायत हुई। पंचायत ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध जताया। पंचायत ने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सांसद संजय भाटिया से मिलेगी और न्याय की गुहार लगाएगी।
पानीपत में मनोज बाबा के नाम पर जो कार्रवाई की गई है, उससे मनोज का कोई लेना-देना ही नहीं है। यह प्रॉपर्टी मनोज के भाई जगपाल और दिलबाग की है। पंचायत ने यह भी कहा कि अगर इन दोनों भाइयों की प्रॉपर्टी पर प्रशासन ने कार्रवाई करनी थी तो पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। अचानक की गई कार्रवाई से दोनों भाइयों का रोजगार ठप हो गया है।
शनिवार को प्रशासन और मीडिया के सामने अपना बयान रखने के बाद आज पंचायत में भी मनोज बाबा के भाई संजय बाबा ने अपना पक्ष रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर यह निर्माण अवैध था तो प्रशासन की कार्रवाई का तरीका भी अवैध ही था। अचानक से कारवाई करने आई टीम ने समय तक नहीं दिया। इससे पहले कि कुछ समझ पाते, प्रशासन ने सब कुछ आंखों के सामने बिखेर दिया।
पंचायत ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
– अगर यह किसी अपराधी या आरोपी पर कार्रवाई का हवाला था तो कार्रवाई उसके भाइयों पर क्यों की गई?
– DTP को इसमें शामिल करके अवैध निर्माण गिराने की बात कही गई तो कार्रवाई साथ लगती अन्य फैक्टरियों पर क्यों नहीं की गई ?
– साल 2018 में दिए गए नोटिस के बाद कार्रवाई बाबत फिर से नोटिस क्यों नहीं दिया गया?
– कार्रवाई से पहले कुछ समय देकर फैक्टरी और गोदाम से माल निकालने का मौका क्यों नहीं दिया गया?

Comments