Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रीन मिशन पानीपत का 25 हजार पौधे 15 अप्रैल तक लगाने का संकल्प

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 8, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : ग्रीन मिशन पानीपत के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण मीटिंग सेक्टर 29 में काबरा यार्न परिसर में रखी गई । ग्रीन मिशन के संयोजक संदीप जिंदल सुरेश काबरा ने बताया कि नगर निगम अधिकारी रमेश बागड़ी एवं अभियंता नवीन सहरावत जी की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने भाग लिया। रमेश बागड़ी ने कहा कि सभी की सहभागिता से कार्य में तेजी लाते हुए कार्य करना होगा
बैठक मे एक्सन ने कहा कि चार-पांच जगह चिन्हित कर रखी हे वहां फेंसिंग करवा के पौधे लगाने के कार्य को तेजी से करना होगा , पानीपत को हरा भरा बनाने हेतु मिशन का पहला चरण का लक्ष्य पूरा हो गया है ,अब नया अभियान 15 अप्रैल तक 25000 पौधे लगाना है जिसमें शहर के सभी की सहभागिता होने से यह कार्य आसानी से हो जाएगा नितिन अरोड़ा एवं भारत बंगा ने बताया कि ग्रीन मिशन की टीम सभी चिन्हित स्थान पर जेसीबी, फेंसिंग ,मिट्टी , पौधे उपलब्ध करवा कर देंगे, ताकि सभी व्यक्ति इस कार्य को कर रहे हैं वह कार्य तेजी के साथ पूरा हो सके । इस अवसर पर संदीप जिंदल, सुरेश काबरा ,हरिओम तायल, डॉक्टर हेमा रमन , नितिन अरोड़ा,भारत बांगा,हरीश भाटिया, सुभाष नारंग ,संजीव सहगल ,सी ए जगदीश धमीजा, दिनेश चहल व अमित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Comments


Leave a Reply