Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 मई 2023,पानीपत, एंटी नाराकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने गत शनिवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा निवासी नशा तस्कर आरोपी अंकित पुत्र बलराम को पानीपत बस अड्डे पर 9 किलो गांजा पत्ती सहित ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गिरफ्तार किया था।

एंटी नाराकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी अंकित ने उक्त गांजा पत्ती गौतम पुत्र महेश निवासी भोजपुरवा गोपाल गंज बिहार हाल कोसांबी गाजियाबाद यूपी से उधार में 35 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया था कि उसने नशा सप्लायर गौतम को 2 हजार रूपए नगद दिए थे बाकी पैसे गांजा पत्ती बेचकर देने थे।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अंकित को माननीय न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी गौतम के संभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए बुधवार को दिल्ली में करनाल बाइपास से आरोपी गौतम को काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी गौतम ने पूछताछ में आरोपी अंकित को गांजा पत्ती बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी गौतम ने गांजा पत्ती बेचकर हासिल की नगदी में से 500 रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 1500 रूपए आरोपी गौतम के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments