Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


नहर में मिला लापता हुए युवक का शव.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 3, 2024 Tags: , , , , ,

-परिजनों ने फाइनेंसर पर युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया

BOL PANIPAT : पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्थित अपने घर से 6 दिन पहले लापता हुए युवक का शव बुधवार को मिल गया । युवक का शव नहर में मिला।शव मिलने की सूचना मिलने पर तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक के कई अंगों पर चोटों के निशान मिले हैं। इसके बाद मौके से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। परिजनों ने एक फाइनेंसर पर अपने साथियों संग मिलकर युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम जतिन था। वह पानीपत कोर्ट में काम करता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। वह 11 माह की बेटी का पिता था। जतिन 29 मार्च की रात को घर से गया था। जाते हुए उसने कहा था कि वह फाइनेंस प्रिंस की कॉल आई है, उसने बुलाया है और प्रिंस से मिलने जा रहा है।
इसके बाद जतिन घर नहीं लौटा और न ही उससे फोन पर दोबारा संपर्क हो पाया । परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई थी। जतिन के भाई ने बताया कि जतिन पर फाइनेंसरों के द्वारा काफी प्रेशर बनाया जा रहा था और प्रिंस भी फाइनेंस का काम करता है। 29 मार्च की शाम को प्रिंस का फोन आया। इसके बाद जतिन घर से चला गया और उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश रहे थे।  3 मार्च को जतिन का शव नहर में मिला।

Comments