गवर्नमेंट मॉडल सीनियर संस्कृति स्कूल के बच्चों को पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने कराया विधानसभा भ्रमण
BOL PANIPAT : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे एवं आखिरी दिन पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी संस्कृति स्कूल पानीपत के कक्षा 12 वी के बच्चों को हरियाणा का विधानसभा सत्र दिखाया हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई देखने आये बच्चों का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी बच्चों का स्वागत किया एवं सदन के समक्ष परिचय देकर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं वही बच्चों को भी हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच शायराना अंदाज में हुई बहस खूब पसंद आई और बच्चों ने विधायक प्रमोद विज का विधानसभा सत्र दिखाने के लिए उनका धन्यवाद किया है

वही विधायक विज ने बातचीत में बताया कि बच्चे देश का भविष्य है और आने वाले समय में वही प्रदेश के नेतृत्व करेंगे ऐसे में वर्तमान के जनप्रतिनिधियों का फर्ज है कि वो बच्चों को उनके भविष्य से अवगत कराये एवं भविष्य हेतु उन्हें तैयार करे वही विधायक ने बच्चों से मुलाकात के दौरान अपने स्कूल के दिन भी याद किए एवं उन्हें उत्साहित करते हुए कहा कि मैंने भी सरकारी स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की है और आज मैं जो कुछ भी हू अपने विद्यालय में शिक्षको की वज़ह से हू आप सब भी अपने विद्यालय और शिक्षकों का सम्मान करे आप भी जीवन मे जो चाहेंगे वो बन जाएंगे I चंडीगढ़ पहुचे राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार से भी विधायक प्रमोद विज ने स्कूल के बच्चों की मुलाकात कराई।

Comments