हरियाणा खेत मजदूर यूनियन की पानीपत जिला कमेटी की मीटिंग सम्पन्न हुई।
BOL PANIPAT : 6 सितम्बर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक सभागार में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन की पानीपत जिला कमेटी की मीटिंग सुलतान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह बुढाखेडा़, वरिष्ठ उप प्रधान दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा की और जिला सचिव भूपेन्द्र कुमार ने जिले में यूनियन की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।
बैठक में सभी खेत मजदूरों को रिहायशी प्लाट और मकान बनाने के लिए प्रति प्लाट 5 लाख रुपये की ग्रांट देने, महिलाओं – दलितों – पिछडो़ं पर सामाजिक अत्याचार रोकने, बच्चों को केजी से पीजी तक अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा देने, मनरेगा का बजट बढ़ाने, साल में 200 दिन काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, 55 वर्ष की आयु के बाद सभी खेत मजदूरों को 6000 रुपये मासिक पैंशन देने, राज्य में खेत मजदूर कलयाण बोर्ड का गठन करने आदि ज्वलंत मांगों को लेकर 10 से 25 सितम्बर तक जिले के सैंकड़ों गांवों में जन जागरण अभियान चलाने, यूनियन के हजारों सदस्य बना कर गांव कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। संविधान निर्माता, भारत रतन डाo भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसम्बर को उपायुक्त कार्यालय पर धरना – प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। बैठक में हरपाल सिंह सींक, रोशनलाल, जयपाल कश्यप, कृष्ण लाल लोहारी, मिठ्ठन लाल कश्यप, सुलतान सिंह, जय भगवान दरियापुर आदि ने विचार प्रकट किये और खेत मजदूरों को संगठित करने पर जोर दिया।

Comments