Wednesday, September 23, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत शहरी ब्लॉक अधिवेशन : चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 23, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT । पानीपत शहरी के ब्लॉक अधिवेशन का आयोजन होटल हाइव में किया गया, जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य रूप से पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। अधिवेशन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विचारों को सुना।

इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह एवं जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। पानीपत शहरी ब्लॉक अध्यक्ष अजय खुराना के नेतृत्व में अधिवेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं को रोजगार, कानून-व्यवस्था तथा बढ़ते आर्थिक बोझ सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों का असर आम जनता, किसानों, युवाओं और व्यापारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार व्यापारियों के हितों के अनुरूप काम नहीं कर रही है और व्यापारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हरियाणा में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। हुड्डा जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया।

नगर निगम हाउस बैठक में मीडिया पर रोक का मुद्दा भी उठा

कार्यक्रम के दौरान पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष पानीपत नगर निगम की हाउस बैठक में मीडिया के प्रवेश एवं कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और नगर निगम की हाउस बैठक जैसी सार्वजनिक कार्यवाही में पत्रकारों को कवरेज से रोकना पारदर्शिता के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया को हाउस की बैठक में प्रवेश और कवरेज की अनुमति मिलनी चाहिए, ताकि नगर निगम की कार्यवाही और जनहित से जुड़े फैसलों की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।

कांग्रेस नेताओं ने चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आग्रह किया कि यदि अगली नगर निगम हाउस बैठक तक मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है, तो कांग्रेस द्वारा पानीपत में इसके विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने हुड्डा जी से इस मुद्दे को हरियाणा विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया, ताकि मीडिया की स्वतंत्रता और नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का मुद्दा विधानसभा में उठ सके।

अधिवेशन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह, जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष अजय खुराना , मॉडल टाउन ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गल्होत्रा , पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि , सज्जन सिंह सहरावत , राज कुमार पावा , राकेश चुघ, गौरव शर्मा, महेश दावर, कुलदीप पुनिया , सौरव अरोड़ा , सुप्रिया रतन , बलविंदर मत्ता , राजबीर पौड़िया , सोहन लाल शर्मा , धर्मेंद्र बजाज , जगदीश वर्मा , पंकज प्रजापति , बलदेवा वाधवा , ललित सिंह , इस्लाम अंसारी , चिराग मुतनेजा , राम लाल हैप्पी , सचिन सप्रा , विकास जैन , बृजेश कौशिक , सोनू कादयान , विकास अटवाल , सुरेश बावेजा , सुरेंद्र शर्मा , अश्वनी नंबरदार , माधव शर्मा, संजय वर्मा , निशांत सोनी एवं अजय नंदा सहित पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply