सरकारी स्कूल के स्टोर से सामान चोरी करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : CIA 3 पुलिस की टीम ने गांव बोहली के सरकारी स्कूल में सामान चोरी करने वाले चौथे आरोपी को बलजीत नगर नाका से गिरफ्तार किया है आरोपी की पहचान दीपक उर्फ काली पुत्र ध्रुप प्रसाद निवासी गाँव दुदई थाना बिशनपुरा जिला कुशीनगर बिहाल हाल किरायेदार देवन, गली नं0 4, संजय कालोनी, गोहना रोड पानीपत के रूप में हुई।
CIA 3 इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय ने बताया उनकी टीम को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बलजीत नगर नाका के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान दीपक उर्फ काली पुत्र ध्रुप प्रसाद निवासी गाँव दुदई थाना बिशनपुरा जिला कुशीनगर बिहाल हाल किरायेदार देवन, गली नं0 4, संजय कालोनी, गोहना रोड पानीपत बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने जनवरी 2025 को गांव बोहली के सरकारी स्कूल से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले स्वीकारा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर पानीपत में अभियोग दर्ज है।
शिकायतकर्ता GPS बोहली की हेड टीचर ने शिकायत दी थी कि दिनांक 1-1-2025 से 15.01.2025 तक शीतकालीन अवकाश था जो दिनांक 16-1-2025 को समय करीब 9.00 बजे स्कूल में देखा तो हमारे स्कूल की हाउस का लॉकर कंपनी के 4 सिलेण्डर, 4 बड़े पतीले, 2 चुल्हे भट्टी, 6 बाल्टी, 2 कुकर और अन्य रसोई का सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है नशे की लत पूरी करने के लिए उसने अपने अन्य 3 साथियों के साथ मिलकर गांव बोहली के सरकारी स्कूल के स्टोर में से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था
RECOVERY
10000/- रुपये
आरोपी ने पानीपत थाना चांदनी बाग व सदर के एरिया में की हुई तीन अन्य चोरी वारदातों को भी स्वीकारा है।
दौराने तफतीश मुकदमा हजा में दिनांक 28.03.2025 को आरोपीयान दीपक उर्फ काली पुत्र ध्रुप प्रसाद निवासी गाँव दुदई थाना बिशनपुरा जिला कुशीनगर बिहाल हाल किरायेदार देवन, गली नं0 4, संजय कालोनी, गोहना रोड पानीपत को मुकदमा हजा में गुप्त सुचना पर व पुलिस हिरासत रिमान्ड पर आरोपीयान अमनदीप उर्फ मेन्डक पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी नियर हनुमान मन्दिर, गीता कालोनी असन्ध जिला करनाल, हाल C/o बच्चन सिंह (नाना) गाँव महराणा थाना माडल टाऊन पानीपत व रवि पुत्र देशराज निवासी गौन्डा बस्ती, जिला गौन्डा यू0पी0 हाल किरायेदार, नियर शराब ठेका, गाँव सिवाह थाना सैक्टर-29 पानीपत कि निशानदेही पर मुकदमा हजा में आरोपी दीपक उर्फ काली पुत्र ध्रुप प्रसाद निवासी गाँव दुदई थाना बिशनपुरा जिला कुशीनगर बिहाल हाल किरायेदार देवन, गली नं0 4, संजय कालोनी, गोहना रोड पानीपत को बलजीत नगर नाका, सनौली रोड पानीपत से काबु करके मुकदमा हजा में शामिल तफतीश करके आरोपी के खिलाफ सबूत गुजरने पर दिनांक 28.03.2025 को गिरफतार किया गया।
दौराने गिरफतारी आरोपी दीपक उर्फ काली का फर्द ईन्कसाफ अंकित किया गया। दौराने तफतीश दिनांक 28.03.2025 को मुकदमा हजा में पुलिस हिरासत रिमान्ड पर मुताबिक फर्द ईन्कसाफ आरोपीयान अमन उर्फ मेन्डक, दीपक उर्फ काली व रवि पुत्र देशराज उपरोक्त के मुकदमा हजा में चोरी शुद्धा गैस सिलेन्ड्रो व बर्तनो को बेचकर आरोपीयान के हिस्से में आये बचे हुये 10 हजार रुपये आरोपीयान उपरोक्त ने बन्द पडा अमन ढाबा, आबादी देह गाँव बडौली, नियर टोल टैक्स, जी.टी. रोड पानीपत ने बरामद कराये।

Comments