Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को पानीपत पुलिस सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 नवंबर 2025, सीआईए टू पुलिस टीम रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे पर गांव नौल्था के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से हथियार के बल पर नगदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी सोनीपत के रुखी गांव निवासी अंकित को वीरवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी अंकित लूट के अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद था।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि आरोपी अंकित को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके नाबालिग आरोपी के अतिरिक्त राजस्थान की सीकर जेल में बंद अपने दो साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से बचे 1500 रूपए बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके नाबालिग आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना इसराना में गांव ब्रहामण माजरा निवासी कुनाल पुत्र सत्यनारायण ने पुलिस को दी शिकातय में बताया था कि वह रोहतक पानीपत नेशनल हाइवे पर नौल्था गांव के नजदीक स्थित किसान आटो पेट्रोल पंप पर काम करता है। 29 जून की रात 9:43 बजे वह ड्यूटी पर था। तभी सफेद रंग की एक बगैर नंबर की स्विफ्ट कार रोहतक की और से आई और कार में 2 हजार रूपए का पेट्रोल डलवाया। उसने पेट्रोल के पैसे मांगे तो कार से तीन युवक उतरे। उनमे से दो युवकों ने हाथ में ली पिस्तौल उसकी कनपटी व माथे पर स्टा दी, थप्पड़ मारे और तीसरे ने उसकी दोनों जेब से 5 हजार रूपए कैश निकाल लिया। आरोपियों का एक साथी इस दौरान कार की ड्राइवर सीट पर बैठा रहा। हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर चारों आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। थाना इसराना में कुनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments