पानीपत पुलिस ने मनाया पुलिस उपस्थिति दिवस.
गश्त,चैकिंग व नाकाबंदी कर दर्ज कराई उपस्थिति. संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखी पैनी नजर.
BOL PANIPAT : 24 जुलाई 2022, पानीपत पुलिस द्वारा आज पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला भर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त, नाकाबंदी व चैकिंग की। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्जों को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबन्दी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। थाना, सीआईए व चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबंदी पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, एस्कोर्ट गार्द आदि में तैनात पुलिस बल को भी नाकों व गश्त में तैनात किया गया। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबंदी पर तैनात किया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चले 6 घण्टें के अभियान के दौरान सभी राइडर व पीसीआर निरंतर गश्त में रही।
सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-2 एरिया में गश्त व चैकिंग के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस द्वारा शहर के भीड़-भाड़ वाले बाजार, कस्बों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा गश्त, नाकाब॔दी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है।
हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “पुलिस उपस्थिति दिवस” पर पानीपत पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने गश्त, नाकाबंदी व चैकिंग में मौजूद रहे है। पुलिस द्वारा आमजन के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते है।
पानीपत पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। पीसीआर व राइडर निरंतर गश्त कर रही है। सभी थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्ज अपने-2 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। पुलिस आमजन से भी सहयोग की अपील करती है।

Comments