चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 11 फरवरी 2023, सीआईए थ्री की टीम ने सनौली रोड पर काला आम्ब मोड़ के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया। आरोपी की पहचान वारिस पुत्र अताउ रहमान निवासी बागपत यूपी हाल कृष्णा गार्डन नली नंबर 3 पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी वारिस से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी वारिस को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक पर शहर की और से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। बाइक चोरी की होने की संम्भावना है। पुलिस टीम ने तुरंत सनौली रोड काला आम्ब मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक शहर की और से बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वारिस पुत्र अताउ रहमान निवासी बागपत यूपी हाल कृष्णा गार्डन नली नंबर 3 पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक जून 2020 में गांव निम्बरी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सदर में राजसिंह निवासी निम्बरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना सदर में राजसिंह पुत्र गणपत निवासी गांव निम्बरी ने शिकायत देकर बताया था कि 27/28 जून 2020 को उसने अपनी सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक घर के आंगन में खड़ी की थी। अज्ञात चोर देर रात बाइक को चोरी कर ले गए। राजसिंह की शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments