चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 19 फरवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने वधावाराम कॉलोनी में कमरे से मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र भागीरथ निवासी भोला चौक विजय नगर पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर स्काईलार्क के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक देवी मंदिर के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान दीपक पुत्र भागीरथ निवासी विजय नगर पानीपत के रूप में बताते हुए करीब 10 दिन पहले वधावाराम कॉलोनी में एक कमरे से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में विपिन निवासी संधीर करनाल हाल वधावाराम कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य मोबाइल फोन गत दिनों नशे की हालत में चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी के कब्जे चोरी शुदा दोनों मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना तहसील कैंप में विपिन पुत्र शिवनाथ निवासी गांव संधीर करनाल हाल किरायेदार वधावाराम कॉलोनी पानीपत ने 10 फरवरी को शिकायत देकर बताया था की वह वधावाराम कॉलोनी में प्लाई की दुकान पर काम करता है। वह अपना मोबाइल फोन कमरे पर चार्जिंग पर लगातार बाजार में सामन लेने के लिए चला गया था। वापिस आकर देखा तो मोबाइल फोन नही मिला। अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर ले गया। विपिन की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments