घर से नकदी व जैवरात चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार. 30 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT , 23 जनवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में घर से नकदी व जैवरात चोरी के दो आरोपियों को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व डाबर कॉलोनी निवासी लक्की के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 25 ट्रक युनियन के पास किसा आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान गौरव पुत्र वासुदेव निवासी अशोक विहार व लक्की पुत्र रामेहर निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने 20 नवंबर की रात देशराज कॉलोनी में एक मकान से 3500 रूपए कैश, चांदी की पाजेब, चुटकी, चेन, सोने की अंगुठी व बाली चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी रणबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना तहसील कैंप में गांव टाबर सहारनपुर हाल देशराज कॉलोनी निवासी रणबीर पुत्र केहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 नवंबर 2025 की रात को वह परिवार सहित मकान में उपर बने कमरे का दरवाजा खोलकर सो रहा था। सुबह उठे तो सामने खुट्टी पर टंगा बैग नहीं मिला। बैग में 3500 रूपए, चांदी की पाजेब, चुटकी, चेन, सोने की अंगुठी व बाली थी। अज्ञात चोर रात के समय उक्त नकदी व जैवरात चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में रणबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्हे महंगे कपड़े पहनने का शौक है। ब्रांडेड कपड़े पहने का शौक पूरा करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर मकान से नकदी व जैवरात चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने चोरी किए जैवरात अज्ञात एक युवक को 50 हजार रूपए में बेचकर उनमें से 20 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 30 हजार रूपए बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments