Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


हल्का पानीपत ग्रामीण चुनावी तैयारी। बूथ मैनेजमेंट चुनावी चर्चा : सुखबीर मलिक

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 19, 2024

BOL PANIPAT : हरियाणा चुनाव घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण की तैयारियां जोरों पर है इसी क्रम में प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने ग्राम अध्यक्ष सचिव, वार्ड अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी की सनौली रोड हल्का पानीपत ग्रामीण कार्यालय में मीटिंग ली। जिसमें सभी पदाधिकारी से बूथ मैनेजमेंट और आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोटिंग किस प्रकार कराई जाए उस पर गंभीर रूप से चर्चा की गई। प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने बताया के ज्यादातर पदाधिकारी का मानना था चुनाव का अंतिम छोर बूथ मैनेजमेंट तक कार्य करना होगा। हर बूथ पर 10 क्रांतिकारी भाइयों की नियुक्ति की जाएगी।
जो अंदर और बाहर सामान्य रूप से चुनाव आम आदमी पार्टी के पक्ष में जा सके कार्य करेंगे। इन पदाधिकारी ने एकजुट का जुटा से हल्का पानीपत ग्रामीण में सुखबीर सिंह मलिक को जितवाने का संकल्प लिया. सुखबीर सिंह मलिक ने भी उनका हौसला बढ़ाया बोले इस बार न कांग्रेस की सरकार बनेगी न  बीजेपी की सरकार बनेगी इस बार आप लोगों की सरकार बनेगी । केजरीवाल की 5 गारंटी में मूलभूत सुविधाएं मिलने से हर परिवार की अच्छी खासी आमदनी या बचत होगी अगर आम आदमी की सेविंग बढ़ती है उससे वह समृद्ध होगा । साथ में आप लोगों की सरकार आपके बच्चों के भविष्य के बारे में सोच रही है यह सोचकर आप लोगों ने सभी जनता को प्रेरित करना है की आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करवाये।
यह पदाधिकारी महेंद्र शर्मा नसीम अंसारी राजवीर सत्यवान गोवर्धन भूप सिंह दिनेश विकास अनिल जय भगवान रामरतन डॉक्टर चौहान शाकिर अंसारी इकबाल पानीपत देवन् सलूजा प्यारेलाल गुप्ता मनजीत सिंह होशियार सिंह राजन काशी प्रसाद रफीक ब्रह्मपाल रावल मनीष दुबे राजन मुंडे रामपाल राजेंद्र कर्मवीर जटल चमन लाल भगवान सिंह लाल बिहारी विष्णु बृजेश , राजवीर सुरेंद्र मंडी नोहरा इरफान शाकिर सरदार हरपाल और मीनू में मौजूद रहे।

Comments