Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


ढाई करोड़ रुपए की 100 नई टावर लाइटों से जगमग होगा पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र : प्रमोद विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 27, 2022 Tags: , , , ,

-280 खराब टावर लाइटों को भी बदलने की योजना

BOL PANIPAT : पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र को प्रकाशयुक्त बनाने के लिए विधायक प्रमोद विज के प्रयास को स्थानीय निकाय विभाग ने स्वीकृति देते हुए शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रकाश हेतु लगभग ढाई करोड़ रुपये की 100 नई टावर लाइटें लगाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि विगत दिनों विधायक विज ने पत्राचार कर शहर विधानसभा में 100 टावर लाइटें लगाने की मांग की थी जिसे संबंधित विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शहरी  विधानसभा क्षेत्र के पार्कों एवं विभिन्न सार्वजानिक स्थानों पर लगी 280 खराब टावर लाइटों को भी बदलने की योजना है। इसके तहत जिन टावर पर लाइटें खराब हो चुकी हैं, उन्हें बदलने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि इन 280 लाइटों पर लगभग 23 लाख रुपए खर्च होंगे। शहर को रोशन करने की कवायद में विगत दिनों विधायक विज ने मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम में 44  लाख रुपए की लागत से 4 टावर लाइट्स लगवाई थी। विधायक प्रमोद विज ने बातचीत में बताया कि हाल ही में उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से शहरवासियों की सुविधा के लिए टावर लाइटों की मांग की थी जिसे विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए मैं शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश की मनोहर सरकार जन-जन के जीवन को सुगम बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। इन लाइटों के लगने से शहर के नागरिकों को रात के समय आवागमन में सहूलियत मिलेगी। शीघ्र ही यह कार्य शुरू किया जाएगा।

Comments