गोवा नेशनल्स में पानीपत के तीरंदाज सितांशु शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक.
BOL PANIPAT , 28 जून, 2024 – गोवा में 24/ जून /2024 से 28/ जून /2024 आल इंडिया नेशनल लेवल तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ जिसमें भारत के सभी राज्यों के तीरंदाजों ने भाग लिया| जिसमे पानीपत जिले के एनवी तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, गोवा नेशनल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है। अकादमी के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए विभिन्न श्रेणियों में बेहतर परिणाम हासिल किए।
सीनियर कंपाउंड राउंड में सीतांशु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कार्तिक ने रजत पदक पर अपना कब्जा किया । वही दूसरी और शीतांशु, कार्तिक, प्रियांशु और अहान की हरियाणा सीनियर टीम ने पंजाब की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया।अंडर 19 रिकर्व श्रेणी में राहुल ने रजत पदक हासिल किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और सटीकता को दर्शाता है।अंडर 14 श्रेणी में, प्रीक्षित ने तमिलनाडु के तीरंदाज को पछाड़ते हुए इंडियन राउंड में कांस्य पदक जीता, तथा पानीपत के वंश और हार्दिक की हरियाणा टीम ने कंपाउंड राउंड में पहला स्थान हासिल किया।
कुल मिलाकर, पानीपत के एनवी तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने कुल 10 पदक जीते, जो एक बड़ी उपलब्धि है.इस मौके पर सितांशु के पिता सुशील कुमार व उनकी माता पिंकी भावुक हो गये और कहा यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है की हमारे बेटे ने न केवल पानीपत जिले का बल्कि पूरे हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया है और उन्होंने पानीपत जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ का भी आभार व्यक्त किया , जिनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन अमूल्य रहा है।
कोच नागेश्वर वशिष्ट ने कहा, “गोवा नेशनल्स में एनवी तीरंदाजी अकादमी की उपलब्धियां छात्रों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रमाण हैं। उनकी सफलता न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे पानीपत जिले के लिए गर्व का क्षण है।”

Comments