Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस मेम्बरशिप के कार्य में बढ़चढ़ कर भाग ले : शमशेर सिंह गोगी

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 24, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की मेंबरशिप को लेकर पानीपत के डेज होटल में मीटिंग की गई ।जिसमें मुख्य अथिति के रूप में करनाल लोकसभा के प्रभारी असंध विधानसभा से विधायक शमशेर सिंह गोगी मौजूद रहे मीटिंग के दौरान विधायक शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो मेम्बरशिप का कार्य किया गया है उसमें सभी कांग्रेस के साथ बढ़चढ़ कर भाग ले।

इस दौरान विधायक ने ये सभी कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से मेंबरशिप की जाएगी उसके बारे में बताते हुए कहां की एक एक मेंबर कम से कम 100 मेंबर अपने नीचे बनाएगा जिससे हरियाणा के अंदर बहन कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी वहीं कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब से हरियाणा में बीजेपी की सरकार आई है तब से बेरोजगारी भुखमरी व महंगाई बढ़ रही है. ऐसे में हरियाणा के युवाओं के साथ बीजेपी सरकार द्वारा नौकरियों को लेकर जो भी धोखाधड़ी हो रही है .

जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार आएगी सभी युवाओं को रोजगार देने का पहला कार्य करेगी इस मौके पर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी में जोड़ने के लिए कहां वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने यह भी कहा कि जब से पानीपत में बीजेपी के विधायक आये है तब से पानीपत नगर निगम के अंदर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार फैला हुआ है.

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें कांग्रेस नेता जगदेव मलिक, मोहन लाल गर्ग, मलख लाल गर्ग, नेमपाल पुनिया देशराज पुनिया, कुणाल छौक्कर, सज्जन गोयल विजय तायल,जे पी मालिक , अरुण पंजाबी ,नरेश अत्रि,तिजेंद्र मक्कड़,पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह क़ादियान आदि मौजूद रहे।

Comments