निर्माणाधीन अंडर पास के निर्माण में आएगी तेजी. विधायक प्रमोद विज ने की अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक.
BOL PANIPAT :- पानीपत शहर मे विधायक प्रमोद कुमार विज द्वारा बनवाए जा रहे 5 अंडर पास के निर्माण की समीक्षा के लिए विधायक विज ने अपने दफ्तर में रेलवे एवं निगम अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक की, विधायक ने अधिकारियों को अंडर पास के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए।
अधिकारियो ने विधायक को निर्माण कार्यों की रिपोर्ट में असंध रोड अंडर पास के पूर्ण होने की रिपोर्ट सौंपते हुए कहा कि बाकी के 4 अंडर पास का निर्माण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है, शीघ्र ही जनता की सेवा हेतु समर्पित होंगे I
अंडर पास से जलनिकासी एवं लाइट लगाने की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा की जाएगी, जलनिकासी हेतु अंडर पास के बगल में नालियां बनाई जाएंगी एवं रात के समय जगमग करने के लिए लाइटें भी लगाई जायेंगी I

Comments