Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फोन करके गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के परिजनों को बधाइयाँ दी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at July 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जुलाई- जिले के खंडरा गांव के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक की जीत पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने फोन करके दी परिजनों को बधाइयाँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। नीरज की जीत से न केवल हरियाणा बल्कि देश का मान बढ़ा है।

राज्यपाल ने नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा को फोन करके उन्हे और सभी परिवारजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज ने न केवल हरियाणा का मान नहीं बढ़ाया है बल्कि इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय है। नीरज की जीत पर शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि नीरज भारत के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं।

Comments