मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लम्बित लोन जल्द से जल्द या तो स्वीकृत किए जाएं या अस्वीकृत करने के कारण बताएं जाएं : डीसी
BOL PANIPAT: 24 अप्रैल। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि गत समय में आयोजित मेलों में जितने भी लोन स्वीकृत किए गए हैं, उनमें से लम्बित लोन जल्द से जल्द या तो स्वीकृत किए जाएं या अस्वीकृत करने के कारण बताएं जाएं।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए सभी बैंकों को एक महीने का तय समय दिया गया है। अगर इसके बाद किसी बैंक द्वारा इसमें कोई कौताही बरती गई तो विकास कार्यो के लिए सरकार की ओर से खोले गए बैंक खातों को अच्छी परफार्मेंस वाले बैंकों में शिफ्ट किया जाएगा।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बैंकों को सीधे तौर पर इस मामले में गम्भीरता दिखाने के निर्देश देते हुए कहा कि 1261 ऐसी फाईलें हैं जो लोन से सम्बंधित लम्बित पड़ी हुई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा एक्सिस बैंक की 287 फाईल, एचडीएफसी की 174 फाईल, पंजाब नैशनल बैंक की 162 फाईल, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की 126, एसबीआई की 257, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 80 व अन्य बैंकों जिनमें बैंक ऑफ बडौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महराष्टï्रा, कैनरा बैंक, सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन आवर्सिज बैंक, इंडस बैंक, कर्नाटका बैंक, कोटेक महेन्द्रा, लक्ष्मी विलास, यूको बैंक, उत्कृष स्मॉल फाईनेंस लिमिटेड और यस बैंक इत्यादि की भी कुछ फाईलें लम्बित पड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में प्रदेश सरकार चौथे चरण के अंत्योदय मेले शुरु करने का कार्यक्रम चला रही है। इन मेलों को शुरु करने से पहले जिला के सभी 1261 पात्र परिवारों के घर बैंकों के प्रतिनिधि पंहुचेंगे। सभी कांउसलिंग टीम लाभार्थियों को सरकार की की योजनाओं के बारे में अच्छी तरह जानकारी देगी ताकि सरकार की योजनाओं के साथ उन्हें जोडक़र योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
एडीसी वीना हुड्डा ने बताया कि जिन आवेदकों के लोन स्वीकृत हुए हैं और उनकी फाईल लम्बित पड़ी हुई हैं। ऐसे में यदि कोई आवेदक लोन नही लेना चाहता है तो सभी बैंकों के प्रतिनिधि उन आवेदकों से लिखवाकर लें कि वे लोन नही लेना चाहते हैं। अगर वे लोन लेना चाहते हैं तो उनकी समस्याएं दूर कर उन्हें तुरन्त प्रभाव से लोन स्वीकृत कर लोन की राशि दें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक लोन स्वीकृत करें और नहीं तो उसका वैध कारण भी बताएं कि वह लोन क्यों नही दिया गया। बैठक में एलडीएम तुलाराम सहित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Comments