Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


नगराधीश ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 2, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 2 फरवरी उपायुक्त सुशील सारवान के दिशा निर्देश पर नगराधीश रोजश सोनी ने गुरूवार को लघु सचिवालय में स्थित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया व देरी से आने वाले कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने व बॉयोमैट्रिक लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हाजरी रजिस्टरों की भी जांच की। इस दौरान उन्होंने जिन-जिन विभागों के कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे उनकी सूची भी तैयार की।
इस औचक निरीक्षण में उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि जनता का कार्य प्रभावित ना हो इसका उन्हे ध्यान रखना चाहिये। जो कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचते हैं उन पर कार्यवाही हो सकती है वे स्वयं इसके लिए  जि मेदार होंगे।
  नगराधीश सवेरे 9 बजे से पूर्व लघु सचिवालय पहुंचे व एक -एक करके सरकारी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति जानी व कार्यालय में देरी से पहुंचने वालों की सूची भी तैयार की। नगराधीश के कार्यालयों में किये जा रहे औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में काफी बेचैनी देखने को मिली।

Comments